Today Weather Monsoon caused heavy destruction many states


Today Weather: भारत के सभी राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है, और इसके साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है। लेकिन देश के कई अन्य राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश की स्थिति तो काफी गंभीर है, जहां बारिश के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। खेत-खलिहान, मकान और दुकानें सब जलमग्न हो गए हैं। मानसून की सबसे अधिक मार हिमाचल ही झेल रहा है।

मौसम विभाग का अलर्ट-
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें की इस बार मानसून समय से पहले ही पूरे देश में फैल गया। उसके बाद से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। कहीं लैंडस्लाइड तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भारी बारिश का अलर्ट-
हिमाचल प्रदेश में कुदरत ने खूब तबाही मचा रखी है। मंडी जिले के करसोग और धर्मपुर में हाल ही में बादल फटने की घटना में 5 लोगों की जान चली गई है और 15 लोग लापता हैं। शुरुआती आंकलन के अनुसार, इस बाढ़ से करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां भी लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं के कारण जीवन अस्त-व्यस्त है। भू-स्खलन से सड़के बंद है, जो लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। आज भी उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जार किया गया है।



Source link

  • Related Posts

    CM रेखा गुप्ता ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले, स्कूलों की सुविधाओं, डिजिटल शिक्षा पर जोर

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) ने दिल्ली सचिवालय में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की. इस बैठक में स्कूलों की सुविधाओं, शिक्षकों…

    खुद की गलती से हुआ रोड एक्सीडेंट तो बीमा कंपनियां भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Cout)ने तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि स्टंट करते समय यदि कोई व्यक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *