दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिक से 700 डॉलर की ठगी, ईरानी महिला ने पति-बेटे संग मिलकर किया फ्रॉड, महिला गिरफ्तार


दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर ठगी के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो विदेशी यात्रियों को अपना शिकार बनाता था. एयरपोर्ट पुलिस ने एक ईरानी महिला को गिरफ्तार किया है, जो एक बेहद चालाकी से की गई अंतरराष्ट्रीय ठगी में शामिल थी. महिला ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर एक 70 वर्षीय अमेरिकी नागरिक से 700 अमेरिकी डॉलर की ठगी की. यह धोखाधड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पर मासूमियत और विश्वास का दिखावा करते हुए की गई थी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सिलेबस से हटाया जा सकता है चीन, पाकिस्तान और इस्लाम का पाठ, स्टैंडिंग कमेटी ने की सिफारिश

दिल्ली पुलिस में 21 जून को दर्ज की गई FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता बलदेव सिंह, जो कैलिफोर्निया, अमेरिका में निवास करते हैं और मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के निवासी हैं, दिल्ली एयरपोर्ट से अमेरिका लौटने की तैयारी कर रहे थे. रात लगभग 10:45 बजे, जब वह डिपार्चर गेट के पास अपना सामान रख रहे थे, तभी एक ईरानी दंपति और उनके बच्चे ने उनसे बातचीत शुरू की.

उन्होंने पहले भारतीय नोटों को दिखाने का उल्लेख किया और फिर अमेरिकी डॉलर भी दिखाने का अनुरोध किया. बलदेव सिंह ने विश्वास में आकर अपने बैग से 100-100 डॉलर के 9 नोट निकाले. दंपति ने बहाने से उन नोटों को अपने बच्चे को दिखाया और बाद में वही नोट उन्हें वापस लौटा दिए, या ऐसा दिखाने का प्रयास किया. जब बलदेव सिंह ने बाद में जांच की, तो उन्हें पता चला कि असली डॉलर के बंडल को बदल दिया गया था. असली नोटों के बीच में 500 के नोट रखकर, ऊपर और नीचे डॉलर के नोट लगाकर उन्हें धोखा दिया गया था.

संजय मदान गबन केस में दिल्ली हाईकोर्ट से कनाडा सरकार को बड़ी राहत, करोड़ों की रकम होगी जब्त

दिल्ली पुलिस ने मामले में जांच कर की गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की इंदिरागांधी एयरपोर्ट शाखा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आरंभ की. एयरपोर्ट और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने रेनॉल्ट ट्राइबर कार का उपयोग किया, जो बीना नामक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि बीना सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और यह कार उनके पति परम सिंह द्वारा ईरानी परिवार को फरवरी 2025 में लीज पर दी गई थी.

टीम ने कार की GPS लोकेशन का उपयोग करते हुए साकेत पहुंची, जहां एक गेस्ट हाउस से आरोपी महिला फातेमा अकबरी को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान उसका पति मोजतबा जोलफगारी मौके से फरार हो गया.

सावन से पहले दिल्ली में कांवड़ यात्रा पर सियासत गर्म, AIMIM पर बरसे कपिल मिश्रा और आशीष सूद, लगाए गंभीर आरोप

फातेमा ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के चलते उन्होंने विदेशी नागरिकों को ठगने की योजना बनाई थी. इसके साथ ही, उसने यह भी खुलासा किया कि उसका पति दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे लाजपत नगर, खान मार्केट और एयरपोर्ट, में पहले भी इसी प्रकार की ठगी में संलिप्त रहा है.

दिल्ली पुलिस कर रही है फरार आरोपी की तलाश

दिल्ली पुलिस की टीम फरार आरोपी मोजतबा जोलफगारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसके साथ ही, पुलिस बैंक खातों और अन्य मामलों के जरिए आरोपी के संबंधों की भी जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, यह एक संगठित गिरोह हो सकता है जो विदेशी पर्यटकों को अपना निशाना बनाता है. इसके अलावा, पुलिस अन्य पीड़ितों की पहचान करने और पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है.



Source link

  • Related Posts

    CM रेखा गुप्ता ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले, स्कूलों की सुविधाओं, डिजिटल शिक्षा पर जोर

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) ने दिल्ली सचिवालय में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की. इस बैठक में स्कूलों की सुविधाओं, शिक्षकों…

    खुद की गलती से हुआ रोड एक्सीडेंट तो बीमा कंपनियां भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Cout)ने तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट किया है कि स्टंट करते समय यदि कोई व्यक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *